Saturday, March 07 2026

आरबीबीएम काॅलेज में छात्राओं को गैस के सही उपयोग पर दी विस्तृत जानकारी

FIRSTLOOK BIHAR 07:21 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : राम वृक्ष बेनीपुरी कॉलेज में LPG के सुरक्षा और उपयोग पर एक जागरूकता कार्यक्रम भारत पेट्रोलियम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमे इसके एरिया मैनेजर करतार सिंह ने छात्राओं को गैस के सही उपयोग,उसके सही पोजीशन,गैस के वजन,एक्सपायरी डेट ,सेफ्टी वॉल्व,रेगुलेटर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दीप्राचार्य डाॅ ममता रानी ने कहा कि सभी लड़कियां रसोई में जाती ही है और गैस चूल्हे का उपयोग भी करती हैंऐसे में उचित जानकारी होने से हादसा या दुर्घटना टली जा सकती है



BPClL की और से राजेश कुमार ने आग लगने पर कैसे काबू पाया जाए-ये छात्राओं को बताया





उसके बाद छात्राओं से क्विज के तहत सवाल पूछे गए और उन्हें सेफ्टी पाइप और लाइटर पुरस्कार स्वरूप दिया गया छात्राओं ने इस कार्यक्रम को बहुत उपयोगी बताया

मायके पर डॉ चेतना वर्मा,डॉ अशोक निगम,डॉ जय श्री,डॉ विनीता रानी,डॉ नूपुर वर्मा,डॉ अफरोज,डॉ राकेश,डॉ सबीहा,डॉ निशात आदि उपस्थित थीं



Related Post