राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने कांटी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जन संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों की समस्या सुना एवं मौके पर अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का निदान कराया क्षेत्र के कुशी हरपुर रमणी , पोखरैरा,नारायनपुर, पानापुर गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोगों ने उपस्थित होकर पूर्व मंत्री श्री कुमार के समक्ष विद्युत, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, नल- जल, सड़कों की जर्जरता से जुड़ा कई समस्याओं को रखा
पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने लोगों को सुनने के उपरांत उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आप अब चिंता न करें, पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार प्रदेश के एक-एक गरीबों का चिंता स्वयं कर रहे हैं, मुफ्त में बिजली, अनाज, इलाज, पढ़ाई, खेती , पेंशन , प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य कई सुविधा देकर गरीबों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट कर दिया है
उन्होंने कहा कि अब आपका जो भी समस्या बचा है उन सभी समस्याओं का निदान मैं लड़कर कराऊंगा
श्री कुमार ने कहा की कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग हमारा परिवार के सदस्य हैं और वे सभी का सम्मान एक बराबर करते हैं एवं उनके सभी समस्याओं की निदान भी करवाते हैं
जन संवाद कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पांडे, डॉ. अमरेश कुमार , प्रवीर कुमार बबलू, सरपंच संजय तिवारी , अमरेंद्र कुमार , छोटू ठाकुर, धीरेंद्र त्रिवेदी, शिवेंद्र कुमार , सोनू कुमार ,सुबोध साह, महावीर पंडित, गजाधर पंडित, रामदेव राम ,महेंद्र राम, मनोज महतो, अनिल झा, विकास पंडित, शिवजी राम ,अर्जुन महतो ,मुकेश पंडित, दशरथ महतो आदि लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाया