Friday, March 06 2026

इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया कारगिल विजय दिवस

FIRSTLOOK BIHAR 06:54 AM बिहार

इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कारगिल विजय दिवस अत्यंत गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गयायह दिन हमारे देश के वीर सैनिकों को समर्पित था, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें सुरक्षित जीवन दिया है

कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार, मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार एवं दैनिक जागरण (पटना-मुजफ्फरपुर क्षेत्र) के महाप्रबंधक एस. एन. पाठक द्वारा संपन्न किया गया



इसके पश्चात पूरे विद्यालय में राष्ट्रगान की गूंज ने सभी को गौरवान्वित कर दिया





इस विशेष अवसर पर, नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार एवं ददैनिक जागरण के जीएम एस. एन. पाठक ने छात्रों को प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक भाषण के माध्यम से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया

कक्षा 7A और 7B के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत और स्कूल बैंड (कीबोर्ड) के साथ सुरों की मधुरता ने सभी का मन मोह लिया

यह दिन हमारे उन वीर सैनिकों को समर्पित था, जो हर दिन हमारी सीमाओं की रक्षा कर हमें निःसंकोच और निःस्वार्थ भाव से सुरक्षित जीवन प्रदान करते हैंहम उनके अदम्य साहस और बलिदान को शत-शत नमन करते हैं

अंत में, निदेशक सुमन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं इंद्रप्रस्थ परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की



Related Post