Saturday, March 07 2026

कांटी क्षेत्र के कई गांव में पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने विषहर मेला का किया उद्घाटन

FIRSTLOOK BIHAR 16:41 PM बिहार

कांटी / मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर विषहर पूजा के मौके पर कांटी क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक पूजा पंडाल का भ्रमण कर कांटी विधानसभा क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति व उन्नति के लिए विषहर भगवान का पूजा अर्चना किया इस क्रम में श्री कुमार ने सलेमपुर, सरमसपुर, मधुबन, फतेहपुर आदि गांव में दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन भी किया एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दिया पूजा पंडाल में आयोजकों के द्वारा श्री कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया



इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्वज के बनाए गए परंपरा को हमारे समाज के लोग निभाते हुए आ रहे हैं जो काफी सराहनीय पहल है





इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व मुस्तफापुर के पूर्व मुखिया अशोक पासवान, उप मुखिया कपिल सहनी, रमेश कुशवाहा , सरपंच प्रतिनिधि राजेश चौधरी, रामबाबू साह, वीरेंद्र साह उर्फ गोनू,सरोज चौधरी, शिव शंकर महतो, राकेश महतो, भूषण महतो, सकलदेव साह, शिवजी साह, कृष्णसाह आदि सक्रिय रूप से पूजा की व्यवस्था में लगे रहे



Related Post