Saturday, March 07 2026

छपरा डबल डेकर फ्लाईओवर को मिली प्रथम प्रशासनिक स्वीकृति

FIRSTLOOK BIHAR 16:42 PM बिहार

छपरा, 29 जुलाई छपरा शहर में देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बन रहा है, जिसका एक महत्वपूर्ण खंड गांधी चौक से नगरपालिका चौक के बीच निर्माणाधीन है यह परियोजना केन्द्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत स्वीकृत है, जिसका जॉब नंबर CRF-BR-2017-18/80 है





लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के चलते इसका कार्य बाधित था, किंतु अब पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है



इस बीच परियोजना की बढ़ी हुई लागत और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप ₹696.26 करोड़ (₹69626.71 लाख) की प्रथम पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति बिहार सरकार की कैबिनेट द्वारा दी गई है

इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी की लगातार सक्रिय भूमिका रही है श्री रूडी ने न केवल परियोजना की मूल स्वीकृति में भागीदारी निभाई थी, बल्कि न्यायिक बाधाओं और तकनीकी पुनःनिर्धारण के बाद राज्य व केंद्र सरकार से संवाद करते हुए इसे पुनः गति दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

सांसद श्री रूडी ने कहा, कि यह डबल डेकर फ्लाईओवर छपरा की आकांक्षाओं से जुड़ा हुआ है वर्षों पुरानी इस मांग को साकार करने की दिशा में यह एक निर्णायक उपलब्धि है अब जब पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, तो संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और निर्माण कार्य शीघ्र ही युद्धस्तर पर आगे बढ़ेगा परियोजना के पूर्ण होने पर छपरा शहर को जाममुक्त, सुव्यवस्थित और आधुनिक यातायात व्यवस्था मिलेगी यह न केवल आवागमन को सरल बनाएगा, बल्कि शहरी जीवन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा



Related Post