Saturday, March 07 2026

दरभंगा में NDRF की टीम ने बचाई सड़क दुर्घटना में घायलों की जान

FIRSTLOOK BIHAR 15:06 PM बिहार

दरभंगा : बाढ़ आपदा के मद्देनजर दरभंगा जिले के मनीगाछी अंचल के पैठान कबई गांव में अवस्थित District Emergency Response Facility cum Training center में 9 वीं बटालियन NDRF की एक टीम आवासित है यह जिले में घटने वाली किसी आपातकालीन घटना से तत्परता से लिपटती है आज भी NDRF टीम को ऐसे ही गौड़ाबौराम अंचल में एक बालिका के डूबने की सूचना प्राप्त हुई,इसके खोजबीन के लिए टीम कमांडर ज्योति कुमार झा अपने दल के साथ वहां गए थे





उधर से वापसी के दौरान NDRF टीम का सामना औराही चौक के पास हुए एक दुर्घटना से हुआ



यहां पर दो मोटरसाइकिलों के टक्कर से एक बड़ी दुर्घटना हुई श्री झा के नेतृत्व में NDRF टीम ने उक्त घटनास्थल पर तत्परता दिखाते हुए बुरी तरह से घायल महिला को प्राथमिक उपचार किया तत्पश्चात उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया दोनों घायलों को चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज किया जा रहा है



Related Post