Sunday, September 13 2026

विराट भूमिहार ब्राह्मण जनाक्रोश यात्रा में शामिल लोग डीएम से मिलकर रखी बात

FIRSTLOOK BIHAR 17:08 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : विराट भूमिहार ब्राह्मण जनाक्रोस यात्रा के सदस्यों की समीक्षा बैठक डॉ विजयेश कुमार के आवास पर हुई शुरुआत में डॉ विजयेश कुमार ने सबों का स्वागत अंग वस्त्र एवं परशुराम चालीसा देकर किया बैठक की अध्यक्षता सुखदेव ओझा ने की



समीक्षा बैठक में सबों ने एक स्वर से जनाक्रोश यात्रा की सफलता पर तारीफ की



इसकी सफलता के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया सुखदेव ओझा ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार ने बिना कंसल्टेंसी के जातीय सूची तैयार कैसे कर ली बैठक में संगठन का विस्तार पंचायत लेवल पर करने का प्रस्ताव दिया गया डॉ विजयेश कुमार ने बैठक में जिलाधिकारी से हुई बातचीत का ब्योरा प्रस्तुत किया आने वाले डिविजनल सर्वे में भूमिहार ब्राह्मण जाति को भूमिहार ब्राह्मण जाति का हैं दर्जा दिया जाएगा लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा और सरकार को भूमिहार ब्राह्मण को जातीय सूची में शामिल करने पर मजबूर कर दिया जाएगा बैठक में अधिवक्ता डॉ शंभू प्रसाद सिंह ने लोगों से पूछा कि अगर विराट भूमिहार ब्राह्मण जनाक्रोश यात्रा में कोई त्रुटि रही हो तो इससे अवगत कराया जाए लेकिन सभी ने एक स्वर में यात्रा की तारीफ की और आगे भी जरूरत पड़ने पर इस तरह की यात्रा करने का सुझाव दिया बैठक में मुखिया अवधेश प्रसाद सिंह, मुखिया श्री ललन कुमार कुमार,दिनेश प्रसाद सिंह ,सुधीर कुमार सिन्हा ,डॉ नवनीत शांडिल्य, रानू शंकर,संजय कुमार, केशव मिंटू सहित दर्जनों लोगों ने अपनी बातें रखीं धन्यवाद ज्ञापन

डॉ विजयेश कुमार ने किया और इस बैठक में शामिल होने के लिए सबों को तहे दिल से धन्यवाद दिया

Related Post