Saturday, March 07 2026

शिक्षक अपने विषय बस्तु के अलावा मानवीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आचरण और ज्ञान से शिक्षा दें : कुलपति

FIRSTLOOK BIHAR 17:51 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर के सभागार में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) द्वारा अनुमोदित यूनिवर्सल हयूमन वैल्यू कोर्स आधारित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के विभिन्न संकायों के शिक्षकों ने बहुसंख्यक रुप में भाग लिया साथ ही कार्यक्रम के मूल भाव जो मानवीय मूल्यों का विकास से जुड़ा है, विभिन्न संस्थानों के शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी पंजीकृत प्रतिभागी के रुप में मैजूद थे



कार्यक्रम का उ‌द्घाटन बी० आर० अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० दिनेश चंद्र राय ने किया



कुलपति महोदय ने आधुनिक समय में समाज में गिरते मानवीय मूल्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षकों की वृहतम् उत्तरदायित्व को पुनर्जाग्रत किया उन्होने कहा कि हम सभी शिक्षक अपने विषय बस्तु के अलावा उन मानवीय संबंधों को भी बेहतर बनाने के लिए आचरण और ज्ञान से छात्रओं को शिक्षा दें जिससे समाज और देश का ठोस और समग्र विकास हो

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ० मिथिलेश कुमार झा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे डॉ० झा ने अपने वक्तव्य में कार्यक्रम के मूल भाव जो मानवीय मूल्यों का विकास से जुड़ा है, कहा कि हम सभी शिक्षकों को अपने स्तर पर बेहतर तरीके से अपने छात्रों से जुड़ने की जरुरत है

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) ने महाविद्यालय के द्वारा स्वपोषित कार्यक्रम के विभिन्न मन्त्र संचालन के लिए तीन सदस्यीय टीम को किया डॉ० मणि महेश कार्यक्रम क पर्यवेक्षक, डॉ० आशुतोष तिवारी तथा डॉ० मोतीचन्द यादव रिसोर्स पर्सन के रुप में थे

महाविद्यालय के निदेशक डॉ० मनीष कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागीयों का स्वागत किया संस्थान के कुलसचिव डा० के० एम० शेखर ने संपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना करते हुए महाविद्यालय टीम और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) का आभार व्यक्त किया

ज्ञात हो कि प्रथम दिन के उ‌द्घाटन सत्र में कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक डॉ० आई० बी० लाल ने कार्यक्रम सत्र में होने वाले मानवीय मूल्यों के विकास और उसकी समाज के समग्र विकास में योगदान की चर्चा की

संपूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ० पूर्णिमा सिन्हा ने किया

Related Post