Saturday, March 07 2026

मशरक सारण का डॉ. सर्वेन्द्र प्रताप को नीट पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 416

FIRSTLOOK BIHAR 16:54 PM बिहार

डॉ. सर्वेन्द्र प्रताप सारण जिले के मशरक प्रखंड के चरिहारा निवासी प्रो. ( डॉ. ) जयकान्त सिंह जय के द्वितीय पुत्र हैं जिन्होंने डॉक्टरी के लिए ऑल इंडिया स्तर की ली गई नीट - पी जी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 414 रैंक लाकर जिला - जवार का नाम रौशन किया है इनकी पढ़ाई 10+2 तक की इनकी पढ़ाई रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर ( झारखंड ) से हुई है इन्होंने हाल में ही एम्स पटना से एम बी बी एस किया है और बिना कहीं बाहर से कोचिंग किये घर पर ही तैयारी करके प्रथम बार में ही यह सफलता मिली है



इनके बड़े भाई डॉ. शिवेन्द्र प्रताप सिंह और भाभी डॉ. अनामिका सिंह श्वेता भी एम बी बी एस, एम डी है और जाम नगर गुजरात के मेडिकल कॉलेज में हैं



इनके पिता प्रो. ( डॉ. ) जयकान्त सिंह जय बी आर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष और अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री हैं डॉ. सर्वेन्द्र प्रताप का कहना है कि मैं अपने गांव - जवार में आकर अपने क्षेत्र की सेवा करना चाहता हूं



Related Post