Saturday, March 07 2026

गरीब जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकाश कृष्ण और तेजप्रताप यादव आ सकते हैं एक मंच पर

FIRSTLOOK BIHAR 07:10 AM बिहार

गरीब जनता पार्टी (लो.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकाश कुमार (कवि जी) पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से मुलाकात की, जिसमें बिहार की वर्तमान राजनीति पर चर्चा हुई !तेजप्रताप यादव भी बिहार की राजनीति में इसबार महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की तैयारी में हैं लालू यादव के परिवार से अलग कर दिए जाने के बाद तेजप्रताप यादव बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पैैठ कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखे हुए हैं और बढ़चढ़कर चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैंइस बीच जुझारू युवा नेता विकाश कृष्ण उर्फ कवि जी का मिलना चर्चाओं में है



कवि जी काफी समय से अपनी पार्टी चला रहे हैं



लगातार जन समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाते हुए उसके निदान का प्रयास भी करते आ रहे हैं पेंशन के मुद्दे को सबसे पहले विकास कृष्ण ही उठाये और इसके लिए लगातार धरना-प्रदर्शन और सभा भी करते रहेविकाश कृष्ण और तेजप्रताप के एक साथ आने की चर्चा से एक नये समीकरण को बल मिल रहा है



Related Post