Saturday, March 07 2026

मोदी - नीतीश का राज मातृ शक्ति के लिए वरदान : अजीत

FIRSTLOOK BIHAR 04:03 AM बिहार

कांटी/मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार बुधवार को मड़वन प्रखंड के कोदरिया गांव में मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी - नीतीश के राज मे महिलाओं को काफी सम्मान मिला है इन दोनों नेताओं का शासन काल महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है आजादी के लंबे अंतराल के बाद इस देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है



आने वाले दिनों में हमारे घर की महिलाएं समाज को अब नई दिशा प्रदान करेंगी





महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा की नारी शक्ति पर हम सबको गर्व है आज हमारे परिवार की महिलाएं चंद्रमा पर पहुंचने से लेकर देश की सीमा, घर परिवार, समाज को नई ऊंचाई तक पहुंचा कर दुनिया को नारी शक्ति का एहसास करा दिया है श्री कुमार ने महिलाओं से केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा उनके उत्थान व विकास के लिए चलाई जा रही योजना का भरपूर लाभ उठाने का आवाहन करते हुए कहा कि आप आगे बढ़े, हम सब आपके सहयोग मे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे

इस अवसर पर कोदरिया सहनी व यादव बस्ती, खलीलपुर रविदास टोला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता रंजू देवी ने किया वही इस अवसर पर कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता मानो देवी, रंजू देवी, इंदु देवी, जैसी देवी, रीना देवी, इंद्राणी देवी, पूनम देवी ,शोभा देवी ,जय किशन कुमार चौहान, मोहम्मद शमीम, जगदीश राम, उपेंद्र यादव, अजय यादव ,शंभू महतो, विनोद शर्मा, रोजी सहनी ,देवेंद्र शाह, राम कल्याण सहनी, शंकर पंडित, चंदेश्वर शाह ने संबोधित किया



Related Post