कांटी/ मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार शनिवार को कांटी क्षेत्र के कई गांवों में जन संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों की समस्या सुना एवं मौके पर अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का निदान कराया
क्षेत्र के गोदाई नोनिया-दलितटोला,जोलगामां,झखरा नोनिया टोला,लसकरीपुर ब्रहमस्थान,सदादपुर तुरहा टोला,जंगल गोसाईपुर गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोगों ने उपस्थित होकर पूर्व मंत्री श्री कुमार के समक्ष विद्युत, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, नल- जल, सड़कों की जर्जरता से जुड़ा कई समस्याओं को रखा
पूर्व मंत्री ने लोगों को सुनने के उपरांत उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आप अब चिंता न करें, मोदी जी व नीतीश जी प्रदेश के एक-एक गरीबों का चिंता स्वयं कर रहे हैं
आम लोगों के जरूरत के वस्तु पर से जी एस टी घटाकर महगांई कम करने का प्रयास, मुफ्त में बिजली, अनाज, इलाज, पढ़ाई, खेती के लिए आर्थिक मदद , जरूरतमंदों को पेंशन , प्रधानमंत्री आवास, अनाथ बच्चों के लिए परवरिश योजना, महिलाओं के लिए रोजगार व आर्थिक सहायता सहित अन्य कई सुविधा देकर गरीबों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट कर दिया है
उन्होंने कहा कि अब आपका जो भी समस्या बचा है उन सभी समस्याओं का निदान मैं लड़कर कराऊंगा
जन संवाद कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मुखिया इंद्र मोहन झा, मंकू पाठक, मुकेश साह, अनिल पंडित, वार्ड सदस्य प्रमोद राय, प्रयाग महतो, प्रमोद सिंह, डॉक्टर अमरेश , उमेश कुमार निराला, विकास यादव, लक्ष्मण राय, संजीव महतो, राजदीप साह ,राजकुमार साह, लक्ष्मण महतो, नवल पंडित, हरेंद्र राय , चंदेश्वर राय, जगन्नाथ महतो , सोनू कुमार महतो, बिंदेश्वर दास ,नागेंद्र सिंह ,ललिया देवी ,बृजनंदन महतो, ब्रह्मदेव साह, राकेश ठाकुर ,संजय तिवारी सरपंच ,सुबोध कुमार साह ,अमरेंद्र ठाकुर आदि लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाया