मुजफ्फरपुर : 18 सितंबर 2025
LN Mishra College of Business Management (LNMCBM) के स्टार्टअप सेल से जुड़े स्टार्टअप Ecoflect ने आज अपने पहले नवाचार प्रोडक्ट का औपचारिक और भव्य शुभारंभ किया यह स्टार्टअप बिहार सरकार की स्टार्टअप बिहार योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है, जिसके तहत इसे ₹10 लाख की सीड फंडिंग प्रदान की गई है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने स्टार्टअप के फाउंडर आर्यन कुमार के साथ मिलकर प्रोडक्ट का अनावरण किया
उन्होंने इस पहल को स्थानीय नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया
डॉ. मनीष कुमार ने कहा,
Ecoflect जैसे स्टार्टअप्स हमारे छात्रों और युवाओं के भीतर छिपे संभावनाओं को सामने ला रहे हैं यह बिहार में बदलते उद्यमिता परिदृश्य का सशक्त उदाहरण है
Ecoflect के संस्थापक आर्यन कुमार ने जानकारी दी कि उनका स्टार्टअप पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर केंद्रित है उन्होंने कहा कि यह प्रोडक्ट समाज में सकारात्मक और व्यावहारिक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है
इस मौके पर टीम के अन्य प्रमुख सदस्य अविनाश कुमार और सुरुचि कुमारी भी मंच पर उपस्थित रहे
डॉ. श्याम आनंद झा (HOD, LNMCBM) ने Ecoflect टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों से अपील की कि वे इस इनोवेशन के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं
स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. किशोर पार्थ ने कहा कि
एक विचार को प्रोडक्ट में बदलना केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि एक मिशन होता है Ecoflect की यात्रा युवाओं को प्रेरित करेगी कि वे अपने आइडिया पर विश्वास रखें और उसे आकार दें
इस अवसर पर उपस्थित जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर कुणाल सिंह ने कहा कि बिहार अब केवल रोजगार खोजने वाला राज्य नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला राज्य बन रहा है
Ecoflect जैसी पहलें नई दिशा दे रही हैं
समापन सत्र में डॉ. वीभवेंद्र पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन किया
कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. के एस शेखर ने Ecoflect के प्रोडक्ट की सराहना की और टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राएं, फैकल्टी सदस्य, अन्य स्टार्टअप प्रतिनिधि और स्थानीय उद्यमिता से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यक्रम का समापन बधाई और उत्साहवर्धन के साथ हुआ