पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज पटना स्थित जन सुराज के कैम्प कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर NDA के चार बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए खुलासे किए उन्होंने एक-एक करके डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री अशोक चौधरी और भाजपा सांसद संजय जायसवाल को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल होने का तथ्यों के साथ खुलासा किया प्रशांत किशोर ने सबसे पहले मंत्री मंगल पांडेय के बारे में बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला पांडेय के पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट नंबर 1499000141819 में साल 2019 और 2020 में दो करोड़ 12 लाख रुपया जमा हुआ है
इसका कोई प्रमाण नहीं है कि यह रुपया कहां से आया? मंगल पांडेय ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली में फ्लैट ख़रीदने के लिए अपने पिताजी से 25 लाख का कर्ज लिया था
हमारा सवाल है कि फिर आपकी पत्नी के अकाउंट में यह रकम कैसे आ गई? कहीं से आई भी तो आपने इसे घोषित क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि मंगल पांडे अगर इसका जवाब नहीं देते हैं तो हम बतायेंगे कि किस किस अकाउंट से यह रुपये ट्रांसफर किए गए हैं
उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर पीके बोले - सम्राट चौधरी नाम बदलने के विशेषज्ञ हैं, सदानंद सिंह मर्डर केस में आरोपी हैं और फर्जी उम्र का सर्टिफिकेट बनाकर जेल से बाहर निकले हैं, चुनावी हलफनामे में उम्र और डिग्री को लेकर दी गलत जानकारियां
प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को घेरते हुए उन्हें नाम बदलने का विशेषज्ञ बताया कहा कि इनका नाम राकेश कुमार था जो बाद में राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी है लेकिन इनका पहला नाम सम्राट कुमार मौर्य है साल 1998 में कांग्रेस नेता सदानंद सिंह की बम मारकर हत्या करने का आरोप है इनको नाबालिग बताकर छह महीना में जेल से निकाला गया
आगे उन्होंने कहा कि जब यह बिना विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य बने मंत्री बने, तब इनपर कम उम्र होने का आरोप लगाकर बर्खास्त किया गया उस केस के आवेदन में सुप्रीम कोर्ट में लिखा गया कि इन्होंने मैट्रिक का एग्जाम सम्राट कुमार मौर्य के नाम से दिया
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि सम्राट कुमार मौर्य को मैट्रिक में 234 नंबर आया था और ये फेल हो गए थे सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में इनकी उम्र का निर्धारण किया 2010 में अपने हलफनामे में उन्होंने ख़ुद को सातवीं पास बताया है मेरा सवाल है कि राज्य के डिप्टी सीएम बतायें कि किस साल में मैट्रिक पास किए हैं? इनकी डिग्री फर्जी होने का आरोप है यह आदमी बिना मैट्रिक पास किए डी. लिट. कर लिए क्या? सम्राट कुमार मौर्य उर्फ राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी मर्डर के इल्जाम में जेल काटकर आए हैं जनता ने राजद को जंगलराज के लिए हटा दिया, लेकिन भाजपा के लोगों का चाल चरित्र और चेहरा देख लीजिए
JDU नेता अशोक चौधरी पर भी बरसे PK, बोले - नीतीश कुमार के दाहिने हाथ अशोक चौधरी बिहार के भ्रष्टतम नेता हैं, 2021 में अपने PA के नाम पर पटना के बिक्रम में 23 कट्ठा बेनामी जमीन खरीदकर अपनी बेटी के नाम करवाया
प्रशांत किशोर ने कहा कि अशोक चौधरी मुख्यमंत्री के दाहिने हाथ हैं और इन्होंने बिहार में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना दिए हैं
इन्होंने अपने पर्सनल सेक्रेटरी योगेंद्र दत्त के नाम पर साल 2019 में 23 कट्ठा जमीन खरीदा गया योगेन्द्र दत्त ने दो साल बाद उस जमीन को अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी के नाम 34 लाख रुपये में ट्रांसफर कर दिया लेकिन उनको अकाउंट से सिर्फ 10 लाख रुपये दिए गए बाद में इनकम टैक्स के नोटिस पर इन्होंने 27 अप्रैल 2025 को इनकम टैक्स नोटिस से बचने के लिए योगेंद्र दत्त को 25 लाख रुपये फिर ट्रांसफर किए?
उन्होंने कहा कि शांभवी चौधरी की जब सगाई हुई, उसके बाद स्वर्गीय किशोर कुणाल के परिवार से जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है हमारे पास इस ट्रस्ट के खिलाफ सबूत नहीं है, लेकिन शांभवी चौधरी के सायन कुणाल से सगाई के बाद ही इस ट्रस्ट के माध्यम से जमीनों की खरीद की गई