Saturday, March 07 2026

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय को अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

FIRSTLOOK BIHAR 12:26 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. दिनेश चंद्र राय को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दिया गया यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय सूचना का अधिकार दिवस पर सूचना के अधिकार से संबंधित एकमात्र संस्थान आरटीआई इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वार डिजिटल युग में पर्यावरणीय सूचना तक पहुंच सुनिश्चित करना विषय पर आयोजित किया गया था



कुलपति प्रो. राय को यह पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार और संपादक, पद्मभूषण रामबहादुर राय के हाथों प्रदान किया गया



यह पुरस्कार उच्च शिक्षा में उनके असाधारण योगदान, उनके शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यों के साथ-साथ उनके प्रशासनिक नेतृत्व के लिए दिया गया है, जिसने बिहार विश्वविद्यालय में सकारात्मक बदलाव लाए हैं पुरस्कार ग्रहण करने के बाद, प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि, डिजिटल युग में सूचना तक पहुंच सुनिश्चित करना न केवल एक संवैधानिक अधिकार है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है आज के समय में, जब पर्यावरण संबंधी चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं, तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम लोगों को सही और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराएं प्रो. राय ने आरटीआई इंस्टीट्यूट के इस महत्वपूर्ण विषय पर सम्मेलन आयोजित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में सूचनाओं की कोई कमी नहीं है, इनके सही उपयोग से पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी उन्होंने अपने पुरस्कार को पूरे विश्वविद्यालय को समर्पित करते हुए कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की मेहनत का परिणाम है यह पुरस्कार विश्वविद्यालय की प्रगति और छात्र हित के लिए और अधिक काम करने के लिए प्रेरित करेगा



Related Post