Saturday, March 07 2026

PK ने सम्राट चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप,शिल्पी गौतम हत्या रेप कांंड केअभियुक्त रहे हैं,7 लोगों की हत्या का आरोप, नाबालिग का फर्जी उम्र सर्टिफिकेट बना कर जेल से निकले

FIRSTLOOK BIHAR 16:30 PM बिहार

प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को फिर घेरा, बोले - हम पर 100 करोड़ का जो मानहानि नोटिस भेजे हैं, अगर 7 दिन के भीतर वापस लेकर माफी नहीं मांगे तो 500 करोड़ की और अवैध संपत्ति का खुलासा करेंगे प्रशांत किशोर ने मानव वैभव विकास ट्रस्ट से भी पूछे सवाल, बोले - जियालाल आर्य जी, अनिता कुणाल जी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की सासू मां को प्रेस में आकर ये बताना चाहिए कि शांभवी चौधरी की सगाई के बाद ट्रस्ट ने 100 करोड़ की संपत्ति कैसे खरीदी PK ने जन सुराज की फंडिंग को लेकर स्पष्ट किया ब्यौरा, बोले - सलाहकार के तौर पर पिछले 3 साल में 241 करोड़ रुपए कमाया, GST एवं इनकम टैक्स भरा और 98.75 करोड़ रुपए जन सुराज को दिया पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज सोमवार को पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित कैम्प कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस कर मानव वैभव विकास ट्रस्ट के साथ ही मंत्री अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर बड़े हमले किए प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बिहार सरकार से मांग की कि इनको हत्या के आरोप में तुरंत पद से बर्खास्त कर अरेस्ट किया जाए



साल 1995 में तारापुर में जिन सात लोगों की हत्या हुई, वो सभी इन्हीं की कुशवाहा जाति के थे



केस संख्या 44/1995 में सीजेएम के पास डॉक्यूमेंट सबमिट किया और बताया कि राकेश कुमार उर्फ सम्राट चंद्र मौर्य उर्फ सम्राट चौधरी पिता शकुनि चौधरी का डेट ऑफ़ बर्थ 1 मई 1981 है इसी वजह से इन्हें नाबालिग बताकर जेल से निकाला गया लेकिन 2020 में उन्होंने इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में अपना उम्र 51 साल बताया इसका मतलब है कि 1995 में इनका उम्र 26 साल था तब कोर्ट ने गलती से अभियुक्त होने के बावजूद इनको बरी कर दिया ये जब तक कोर्ट से फ्री नहीं होते इनको जेल में होना चाहिए इसलिए मेरा मुख्यमंत्री और राज्यपाल से अनुरोध है कि संवैधानिक पद पर बैठा यह आदमी देश के विधि-विधान का अपमान कर रहा है मुख्यमंत्री इनपर कार्रवाई नहीं करें तो 2-3 दिन में राज्यपाल के पास डेलीगेशन लेकर जायेंगे या तो इनको बर्खास्त कर अरेस्ट करें नहीं तो सभी मर्डर के आरोपियों को जेल से छोड़ दें

उन्होंने यह भी बताया कि सम्राट चौधरी सिर्फ हत्या के अभियुक्त नहीं, बेहद चर्चित रहे शिल्पी-गौतम रेप और हत्याकांड में भी संदिग्ध अभियुक्त के तौर पर नामजद थे सीबीआई ने इनकी जांच कि थी सम्राट चौधरी बतायें कि ये बातें सच है या नहीं अगर वो नकारेंगे तब हमलोग फिर डॉक्यूमेंट समेट इसका खुलासा करेंगे प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को फिर घेरा, बोले - हम पर 100 करोड़ का जो मानहानि नोटिस भेजे हैं, अगर 7 दिन के भीतर वापस लेकर माफी नहीं मांगे तो 500 करोड़ की और अवैध संपत्ति का खुलासा करेंगे इसके बाद प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि उनके द्वारा 200 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का हमने डॉक्यूमेंट जारी किया है वो अब बतायें कि यह सब उनकी जमीन नहीं है उनके नोटिस का जवाब दिए हैं

अब वो कह रहे हैं कि कानूनी रास्ता छोड़कर हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे लेकिन इससे बात नहीं बनेगी इनको सीधी चुनौती दे रहे हैं कि अगर 7 दिन में नोटिस वापस नहीं लिए और माफ़ी नहीं मांगे तो हमलोग इनके खिलाफ राज्यपाल से लेकर कोर्ट तक जायेंगे आगे उनके 500 करोड़ की संपत्ति का डॉक्यूमेंट समेत खुलासा करेंगे उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी के विभाग में बीते आठ महीने में 20 हजार करोड़ से ज़्यादा का कांट्रैक्ट दिया गया है

Related Post