Saturday, March 07 2026

चित्रगुप्त एसोसिएसन मुजफ्फरपुर ने डाॅ एके दास को समर्थन देने का लिया निर्णय

FIRSTLOOK BIHAR 14:23 PM बिहार

मुजफ्फरपुर: को स्थानीय मारीपुर के एक रेस्टोरेंट में चित्रांश समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सपन्न हुई, जिसमे चित्रगुप्त एसोसिएसन, ग्लोबल कायस्थ कांफेरेंस, कायस्थ वृन्द आदि विभिन्न चित्रांश संगठनों के पदाधिकारी, एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे इस बैठक में भाजपा एव महागठबंधन द्वारा समाज के प्रति किये गए उपेक्षित व्यबहार पर गहन चर्चा की गयी ! इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की इस चुनाव में चित्रांश (कायस्थ) समाज अपने समाज के उम्मीदवार को ही वोट देगा चाहे वो किसी भी पार्टी या निर्दलीय ही क्यूँ न हो! इस बैठक में सर्वसम्मति से 94 मुजफ्फरपुर विधान सभा में कायस्थ समाज के उम्मीदवार डॉ. ए के दास को समर्थन देने का निर्णय लिया गया बैठक को मुख्य रूप से चित्रगुप्त एसोसिएसन के महामंत्री प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कांफेरेंस के अध्यक्ष डॉ रवि शंकर चैनपूरी, कायस्थ वृन्द के अध्यक्ष वी के राजू अदि ने संबोधित किया! प्रो अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा की इस बार चुनाव में भाजपा ने हमारे समाज की अनदेखी करते हुए पुरे बिहार में एकमात्र सीट दिया है जिससे पुरे समाज में छोभ व्याप्त है! बैठक में मुख्य रूप से चित्रगुप्त एसोसिएसन के संगठन मंत्री सत्येन्द्र कुमार पिंकू, अजय वर्मा कोषाध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष चक्रधर सिन्हा, मंत्री राजेश कुमार सिन्हा, संजीव कुमार रमण, मनोज कुमार एडवोकेट मनोज कुमार, मनोज कुमार प्रिंस, आकाश, लुब्धीस्लीवास्तन वर्मा, राकेश कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार बुल्लू, पुट्टू जी, संदीप कुमार, अंकित, सर्वजीत प्रियदर्श सक्सेना, संजय कुमार आदि मुख्या रूप से उपस्थित थेव









Related Post