Saturday, March 07 2026

आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट समारोह, छात्रों से बोले पूर्व मंत्री आप अच्छे डाॅक्टर के साथ अच्छे इंसान बनकर निकले

FIRSTLOOK BIHAR 13:44 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज तुर्की मुजफ्फरपुर के ऑडिटोरियम में एमबीबीएस 2025 -26 बैच के छात्र-छात्राओं के लिए व्हाइट कोट समारोह और चरक शपथ करवाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह महाविद्यालय के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संस्थापक डॉ मनोज कुमार,प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार,शिक्षा निदेशक डॉक्टर उदय कुमार,चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एन के वरीयार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि व्हाइट कोट समारोह एक औपचारिक समारोह है, जिसमें एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अपनी चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत करते हैं उन्होंने कहा कि आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज से पास कर आप अच्छे डॉक्टर के साथ अच्छे इंसान बनकर निकलें



चिकित्सक मानव सेवा और सेवा निष्ठा का प्रतीक है



इस अवसर पर संस्थापक डॉ मनोज कुमार ने कहा कि व्हाइट कोट पहनाए जाने के साथ ही विद्यार्थियों ने अपने मेडिकल करियर की आज से औपचारिक शुरुआत की उन्होंने महाविद्यालय के स्थापना काल से लेकर आज तक की उपलब्धियां को बताया इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि व्हाइट कोट केवल डॉक्टरी की पहचान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता का प्रतीक हैउन्होंने कहा कि डॉक्टर बनना सिर्फ आपका सपना नहीं होता इसमें आपके माता-पिता की उम्मीदें भी शामिल होती है इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉक्टर उदय कुमार ने व्हाइटकोट समारोह को भावी डॉक्टर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया उन्होंने प्रथम वर्ष के पढ़ाई से संबंधित विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं को बताया, इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि सफेद कोट कपड़ा नहीं सेवा का प्रतीक है उन्होंने छात्रों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना धैर्य एवं सेवा भाव से करने की प्रेरणा दी एमबीबीएस बैच 21 एवं 22 के छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया तत्पश्चात चरक शपथ दिलाया गया

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपने विभाग के शिक्षकों का परिचय एवं पाठ्यक्रम की जानकारी दी इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं को कॉलेज एवं छात्रावास से संबंधित नियमों को बताया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का संचालन 21 बैच के अभिषेक जायसवाल एवं इशिका तिवारी ने किया इस अवसर पर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार,डॉक्टर अभिषेक प्रसाद सिंह, डॉक्टर रीता चौधरी, डॉक्टर अरुण पांडेय ,डॉक्टर प्रभात कुमार, डॉक्टर अभिषेक कुमार, डॉक्टर प्राची प्रिया, डॉ राजेश तिवारी, डॉ रोहित कुमार सिंह, अविनाश कुमार, निधि, नवल किशोर सार्वी, शताक्षी गौरव, जयंत राज,वर्षा, अमृत राज, अपराजिता, दिव्यम, ऋतिक, सुष्मिता, अभिनव राज, सृष्टि, संजय प्रमुख रूप से शामिल थे धन्यवाद ज्ञापन चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नवीन कुमार बैरियर ने किया

Related Post