Saturday, March 07 2026

डाॅ मृदुला सिंहा की पांचवीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

FIRSTLOOK BIHAR 01:27 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : पद्मश्री डॉ॰ मृदुला सिन्हा पूर्व राज्यपाल गोवा की पाँचवीं पुण्य तिथि पर डॉ॰ मृदुला सिन्हा के प्रतिमा स्थल बाल उद्यान लंगट सिंह महाविधालय परिसर में आज पुष्पांजली समारोह सम्पन्न हुआ साहित्य, राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में सामंजस्य बैठा कर निरंतर रचनात्मक चिंतन के साथ कार्य करती हुई श्रीमति मृदुला सिन्हा मुजफ्फरपरु की बेटी ने बिहार को देश-विदेश में गौरवान्वित किया है

इस अवसर पर पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि मृदुला जी की सरलता, उनका व्यक्तित्व, उनकी साहित्यिक रचना, राजनीतिक कार्यशैली समाजहित तथा देशहित में था



विभिन्न उच्च पदों को सुशोभित करते हुए मुजफ्फरपुर तथा बिहार की मिट्टी की सुगंध को मृदुला जी ने देश ही नहीं विदेश स्तर तक फैलाया



उनको याद करना हम सबों का दायित्व बनता है

बोचहाँ विधायिका बेबी कुमारी ने कहा कि मृदुला जी जैसी विदुषी महिला के राजनीतिक दृष्टि से ही आधी आवादी महिलाओं के हित में सही नीति निर्धारण का रूप रेखा तैयार होता है अटल जी के कार्यकाल में मृदुला जी जब भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं तो उन्होंने सुषमा स्वराज तथा सुमित्रा महाजन के साथ मिलकर 33% महिला आरक्षण विधेयक का प्रारूप तैयार किया था

मुजफ्फरपुर की महापौर निर्मला शाहु ने कहा कि मृदुला जी की बिटिया है विशेष रचना समाज में बेटियों के मान-सम्मान के प्रति दृष्टिकोण को बदलने का कार्य किया है

उपमहापौर डॉ मोनालिशा ने कहा कि मृदुला जी के रचना में लोकमन, लोक संस्कृति, लोकगीत की भाव-भांगिमा एक साथ दिखाई देती है

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि मृदुला जी बिहार विश्वविधालय मुजफ्फरपुर की छात्रा रहीं, मुजफ्फरपुर नयाटोला में आठ वषों तक सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श शिक्षण संस्था की वह प्राचार्य रहीं, 80 से अधिक किताबो की रचना करते हुए, उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए गोवा गवर्नर बनीं, यह हम मुजफ्फरपुर वासियों के लिए मृदुला जी सौभाग्य का विषय है

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री डॉ तारण राय ने कहा कि मृदुला जी ने विभिन्न राजनीतिक पदों पर आसीन होकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई, सहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान प्राप्त किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें गोवा का राज्यपाल तथा स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया मृदुला सिन्हा एवं उनके नवरत्नों के पटल पर तत्कालीन नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा महापौर सुरेश कुमार, तत्कालीन नगर प्रशासक एवं जिलाधिकारी के सहयोग से गंदगी भरा यह पानी टंकी परिसर बाल उद्यान में परिवर्तित हुआ



मृदुला सिन्हा बिहार की पहली महिला थी जो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं तथा विभिन्न उच्च पदों को सुशोभित करते हुए गोवा की राज्यपाल बनीं डॉ मोनालिशा, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा (पूर्वी) ने महिलाओं को अपने प्रेरणा श्रोत के रूप में मृदुला सिन्हा को याद करने हेतु पुष्पाजंलि कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार की तथा आगत अतिथियों का स्वागत किया राजीव कुमार पंकु, वार्ड पार्षद 28 ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा नागरिक मोर्चा के मोहन सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया

इस अवसर पर जिलाध्यक्षय पश्चिमी भाजपा हरिमोन चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अशोक जी, रविन्द्र प्र॰ सिंह, डॉ॰ ममता रानी, डॉ॰ मधु, डॉ॰ रेणुबाला, डॉ॰ शांता सिन्हा, डॉ॰ अमिता शर्मा, डॉ॰ रूपम, डॉ॰ रंजना झा, डॉ॰ कनुप्रिया, प्राचार्य लंगट सिंह महाविधालय, शिलादिल कु॰, कुमारी अनुराधा, अमिताज कुमार, सुनिल कुमार, अमित कुमार, डॉ नीलम, सिंह डॉ॰ संजय पंकज, डॉ गोतम गम्भीर, श्री राजन भारद्वाज, डॉ॰ वरूण कुमार राय, प्राचार्य राजकीय महिला पोलिटेकनिक, मुजफ्फरपुर राजन भारद्वाज अध्यक्ष रामदयालु मंडल, इष्शा पाठक, डॉ॰ वंदना विजवा लक्ष्मी, केशव चौवे, महामंत्री मुकेश शर्मा, मनोज तिवारी, रवि कुशवाहॉ आदि उपस्थित थे

Related Post