Saturday, March 07 2026

तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का प्रारूप जारी, 10 दिसंबर तक दावा–आपत्ति दाखिल करने की अवधि

FIRSTLOOK BIHAR 15:30 PM बिहार

समाहरणालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक, विस्तृत दिशा-निर्देश साझा

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र–सह–जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर सुब्रत कुमार सेन द्वारा की गई इस बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे



निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर 2025 को निर्वाचक सूची का प्रारूप जारी किया गया तथा उसकी प्रतियां सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं





उन्हें अवगत कराया गया कि निर्वाचक सूची का यह प्रारूप 1 नवंबर 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार किया गया है प्रपत्र 18 एवं प्रपत्र 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2025 थी प्रारूप प्रकाशन के बाद 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक दावा और आपत्ति दाखिल करने की अवधि निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन 25 दिसंबर 2025 को किया जाएगा

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि दावा–आपत्ति संबंधी प्रपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय डीसीसी , सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालय, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (गायघाट एवं साहेबगंज) विधानसभा क्षेत्र कार्यालय तथा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी कार्यालयों में जमा किए जा सकेंगे इसके अलावा संबंधित मतदान केंद्र स्थलों पर नियुक्त पदाविहित अधिकारियों के माध्यम से भी दावा–आपत्ति प्राप्त की जाएगी, जिससे मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक विकल्प मिल सके

मुजफ्फरपुर जिले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 18 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 14 प्रखंड अंचल में तथा 4 शहरी क्षेत्र में स्थित हैं वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 41 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 20 शहरी तथा 21 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैं

तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मुजफ्फरपुर के साथ ही सीतामढ़ी, शिवहर एवं वैशाली जिले शामिल हैं इसके निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त हैं तथा जिला पदाधिकारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में दायित्व निभा रहे हैं

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 89 मतदान केंद्र तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 58 मतदान केंद्र अधिसूचित हैं बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे इनमें भारतीय जनता पार्टी के दिलीप कुमार एवं मनोज कुमार, कांग्रेस के कुणाल सहाय, जदयू के रामबाबू कुशवाहा एवं श्री रंजन कुमार, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के डॉ. शादाब आसिफ, लोजपा (रामविलास) के राजकुमार पासवान, बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र कुमार तथा राजद के सुधीर कुमार शामिल थे

Related Post