मुजफ्फरपुर: पद्मश्री डॉ मृदुला सिन्हा पूर्व राज्यपाल गोवा की 83 वीं जयंती लंगट सिंह महाविद्यालय स्थित चिल्ड्रेन पार्क में मृदुला सिन्हाके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मृदुला सिन्हा सुप्रसिद्ध लेखिका, राजनेता, समाजसेविका तथा गोवा की राज्यपाल के रूप में ममतामई हृदय वाली सुकिर्ति का ऐसा दीपक जला गई जो जो सदियोंतक देशवासियों को प्रकाश देता रहेगा इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय सचिव डाॅक्टर तारण राय, भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष डा मोनालिसा राय ,सेवानिवृत्त डीएसपी कामोद जी, वरिष्ठ भाजपा नेता अमिताभ कुमार, डॉक्टर रूपम कुमारी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया