Saturday, March 07 2026

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवन शैली और प्रतिभा अतुलनीय: प्रो. कनुप्रिया

FIRSTLOOK BIHAR 10:30 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. देशरत्न को श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य प्रो कनुप्रिया ने अपने संदेश में कहा की देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद एक महान विद्वान, दूरदर्शी, लेखक ,वकील होने के साथ ही इस कॉलेज के शिक्षक भी रहे हैं, यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है. प्रो कनुप्रिया ने उनके जीवन एवं भारत की आजादी की लड़ाई में उनके योगदान तथा राष्ट्रपति के रूप में भारत की संवैधानिक जड़ों को मजबूती प्रदान करने में उनकी भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा की उनकी जीवन शैली और प्रतिभा अतुलनीय थी. देश की आजादी की लड़ाई में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर गांधी जी का सहयोग किया. उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और उनके विचारों से नई पीढ़ी का अवगत होना जरूरी है. डॉ राजेन्द्र प्रसाद का महान जीवन प्रेरणा देने वाला रहा है. प्रो कनुप्रिया ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की विरासत कॉलेज के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में कार्य करती है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक आचरण और समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्धता के लिए सदैव प्रेरित करती है. अपने सन्देश में सभी से डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा अपनाए गए आदर्शों को कायम रखने की अपील करते हुए कहा उनकी शिक्षाओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में प्रो जयकांत सिंह, प्रो. पुष्पा कुमारी, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ राजेश अनुपम, डॉ रविभूषण सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ इम्तियाज सहित अन्य मौजूद रहे









Related Post