इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभावित रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है
50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 36 किलो 100 ग्राम धान का उपज पाया गया जिसका प्रति हेक्टेयर 72.20 क्विंटल उत्पादन का आकलन हुआ जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली, वहीं उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवं कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवं उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है इस अवसर पर शंभू मांझी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, डौली झा ,अंचल अधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अमोद कुमार अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक रौशन कुमार, सिद्धार्थ शंकर, मुकुंद कुमार तथा रणकेशरी सिंह उपस्थित थे