Saturday, March 07 2026

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर मुजफ्फरपुर के मुसहरी में प्रतिभा,सम्मान और सशक्तिकरण का संगम

FIRSTLOOK BIHAR 11:52 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड अंतर्गत बुनियाद केंद्र में बुधवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन के सशक्तिकरण, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन तथा समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत बनाना था आयोजन में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, अभिभावक, शिक्षकों सहित सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का विशेष संचार दिखा



समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई



इसके बाद प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित दर्शकों को अभिभूत कर दिया नृत्य, गायन, वादन, योग तथा चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांगजनों की असाधारण प्रतिभा देखने को मिली प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, कौशल और जज्बे ने कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सभी प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया मंचस्थ अधिकारीगण ने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी रूप में कमज़ोर नहीं हैं, बल्कि उचित अवसर मिलने पर वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया गया कई लाभार्थियों ने बताया कि ट्राईसाइकिल मिलने से उनकी दैनिक गतिविधियों में काफी सुविधा होगी और वे अधिक स्वावलंबी बन सकेंगे ट्राईसाइकिल पाकर उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था

कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडल के उपनिदेशक (सामाजिक सुरक्षा) धीरज कुमार तथा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार उपस्थित रहे दोनों अधिकारियों ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों के अधिकार, उनके लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक एवं प्रेरित करते हुए दिव्यांगजनों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की उपनिदेशक धीरज कुमार ने कहा कि दिव्यांगता व्यक्ति की क्षमता को कम नहीं करती, बल्कि उचित संसाधन, समर्थन और संवेदनशीलता उन्हें समाज का सशक्त स्तंभ बनाते हैं उन्होंने यह भी कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस हमें यह याद दिलाता है कि समावेशी समाज सिर्फ लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है उन्होंने उपस्थित सभी दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय अधिकारीगण, एनजीओ प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक भी शामिल हुए समारोह पूरी तरह सफल और प्रेरणादायक रहा, जिसने यह संदेश दिया कि दिव्यांगजन हमारे समाज की अनमोल ताकत हैं और उन्हें अधिकाधिक अवसर प्रदान करना हम सभी का कर्तव्य है

Related Post