Saturday, March 07 2026

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी: सिकंदरपुर लेकफ्रंट बन रहा उत्तर बिहार का अत्याधुनिक नया मनोरंजन हब,MSCL ने लाइसेंसिंग हेतु योग्य एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए

FIRSTLOOK BIHAR 12:01 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत शहर में पर्यटन, मनोरंजन, सार्वजनिक सुविधाओं एवं शहरी सौंदर्य को नए आयाम देने वाली सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना—सिकंदरपुर लेकफ्रंट—एक बार फिर सुर्खियों में है आधुनिक, आकर्षक, पर्यटक-अनुकूल तथा बहुउद्देश्यीय मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे इस लेकफ्रंट की उपलब्ध सुविधाओं के संचालन, प्रबंधन और लाइसेंसिंग के लिए मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (MSCL) ने तकनीकी एवं वित्तीय रूप से सक्षम एजेंसियों से निविदा आमंत्रित की है

यह निविदा न केवल व्यापार जगत व निवेशकों के लिए एक स्थायी, लाभदायक और दीर्घकालिक अवसर है, बल्कि शहर के विकास में प्रत्यक्ष भागीदारी का भी एक सुनहरा मौका है




मुजफ्फरपुर का सिकंदरपुर लेकफ्रंट—बन रहा है बिहार का आधुनिक एवं आकर्षक नया मनोरंजन हब

स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सिकंदरपुर झील और उसके आसपास के क्षेत्र को पर्यटन, संस्कृति, मनोरंजन और पारिवारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है



यहां विकसित की गई सुविधाएँ— आधुनिक,आकर्षक, तकनीकी रूप से उन्नत, परिवार-अनुकूल और उच्च राजस्व क्षमता वाली हैं

लेकफ्रंट क्षेत्र प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही, सुबह-शाम के नि:शुल्क वॉकर्स, विद्यार्थियों, परिवारों, युवाओं, पर्यटकों एवं आस-पास के जिलों से आने वालों का केंद्र बनता जा रहा है ऐसे में यहां मौजूद सुविधाओं को संचालित करना किसी भी एजेंसी या निवेशक के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा

MSCL द्वारा निविदा जारी — क्यों है यह बड़ा अवसर

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सह नगर आयुक्त ने बताया कि सिकंदरपुर लेकफ्रंट पर उपलब्ध सभी सुविधाएँ तैयार हैं और संचालन योग्य हैं MSCL की ओर से बुनियादी ढाँचा तथा आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध करा दी गई हैं

अब आवश्यकता है— पेशेवर एजेंसी/ निवेशक /उद्यमी की जो इन सुविधाओं को आधुनिक, सुरक्षित, व्यवस्थित और लोक-हितकारी तरीके से संचालित एवं मेंटेन रखने का दायित्व पूरा करे
निविदा के माध्यम से चयनित एक एजेंसी को ही लाइसेंस देकर उन्हें संचालन एवं प्रबंधन का दायित्व दिये जाएंगे निर्धारित शर्त के अनुसार एजेंसी का चयन 3 वर्ष के लिए होगा चयनित एजेंसी के द्वारा ही 11 माह के लिए किओस्क आवंटित किए जाएंगे

इस प्रकार किओस्क भी चयनित एजेंसी द्वारा ही आवश्यकतानुसार हरेक 11 माह का अवधि विस्तार करते हुए अधिकतम 3 वर्षों के लिए ही दिये जा सकेंगे

सिकंदरपुर लेकफ्रंट की प्रमुख आधुनिक एवं आकर्षक सुविधाएँ

1/ सामुदायिक क्लब (Banquet Hall + Gaming Zone + Rooftop Restaurant) → लोगों के लिए उपयोगिता सामुदायिक क्लब में तीन प्रमुख सुविधाएँ विकसित की गई हैं— विशाल बैंक्वेट हॉल – सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियां,सेमिनार, परिचर्चा , कॉर्पोरेट मीटिंग आदि के लिए बैंक्वेट हॉल में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों अथवा गैर- कानूनी आयोजनों पर रोक रहेगा तथा कड़ी निगरानी रखा जाएगा इस हॉल का उपयोग शादी विवाह , रिसेप्शन के कार्यक्रमों के लिए नहीं होगा

गेमिंग ज़ोन – बच्चों व युवाओं के लिए डिजिटल और इनडोर गेम्स
रूफटॉप रेस्टोरेंट – झील का खूबसूरत दृश्य, परिवार और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र
बैंक्विट हॉल से नागरिकों को आधुनिक, सुलभ और स्थानीय स्तर पर ही कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी, जिससे बाहर जाने का खर्च और झंझट दोनों कम होंगे

एजेंसी/निवेशक के लिए राजस्व अवसर

बैंक्विट हॉल बुकिंग शुल्क
सजावट, केटरिंग, इवेंट मैनेजमेंट से अतिरिक्त आय
गेमिंग टिकट, मेंबरशिप और कंसेशन शुल्क
रेस्टोरेंट संचालन से बिक्री आधारित आकर्षक आय
ब्रांडेड आउटलेट
यह सामुदायिक क्लब लेकफ्रंट का सबसे अधिक लाभदायक और दीर्घकालिक आय-स्रोत सिद्ध हो सकता है

2/ Boat Club — पर्यटन और पारिवारिक मनोरंजन का केंद्र → जनता के लिए लाभ परिवार, बच्चे, विद्यार्थी और पर्यटक सुरक्षित व मनोरंजक बोटिंग का आनंद ले सकेंगे शहर में पहली बार इस स्तर का आधुनिक बोट क्लब विकसित किया जा रहा है → एजेंसी को आय ✔ टिकट शुल्क ✔ वीकेंड/पीक-टाइम प्रीमियम ✔ विशेष पैकेज (कॉर्पोरेट, स्कूल टूर, ग्रुप बुकिंग) ✔ झील किनारे छोटा स्नैक/पेय काउंटर 3/ पार्किंग ज़ोन — व्यवस्थित, तकनीकी एवं लाभकारी सुविधा → जनता के लिए लाभ- -लेकफ्रंट क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण -सुरक्षित पार्किंग -स्मार्ट टिकटिंग और निगरानी → एजेंसी को आय ✔ पार्किंग टिकट ✔ मासिक पास ✔ डिजिटल भुगतान ✔ इवेंट-डे प्रीमियम पार्किंग हर दिन लगातार आय देने वाली सुविधा है, जिसमें निवेश के जोखिम न्यूनतम हैं 4/ स्मार्ट किओस्क — 50 इकाई → लोगों के लिए फायदे कियोस्क में बिहारी लजीज व्यंजन तथा स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी इसमें खाद्य-पदार्थ, पेय, स्नैक्स, स्थानीय उत्पाद, स्मृति-चिह्न, एक्सेसरीज़ आदि एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे

Related Post