मुजफ्फरपुर : होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल अब कैशलैस सेवाओं के लिए पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के पैनल में शामिल हो गया है.लाभार्थियों के लिए इस योजना के तहत रेडियोथैरेपी, सर्जिकल ऑंकोलॉजी तथा मेडिकल ऑंकोलॉजी की सेवाएं और अन्य संबंधित परीक्षण जैसे सीटी स्कैन, एक्स-रे आदि उपलब्ध होंगे. इससे बिहार में लगभग 1,52,975 ईसीएचएस लाभार्थियों को मदद मिलेगी जिसमें 46,356 प्राथमिक लाभार्थी और 1,06,619 आश्रित शामिल हैं. सभी नामांकित पूर्व सैनिक उनके परिवार, आश्रित तथा युद्ध विधवाएं इसका लाभ उठा सकते हैं. लाभार्थियों को अपना ईसीएचएस कार्ड, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक से रेफरल और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है ईसीएचएस काउंटर होमी भाभा कैंसर अस्पताल के रेडियोथैरेपी भवन के भूतल पर कार्यरत है. इससे लाभार्थियों में काफी खुशी और संतुष्टि का भाव पैदा हुआ है.