मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह कॉलेज में चल रहे वोकेशनल कोर्स बीबीए और बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस के समन्वयक और संसाधन पुरुषों के साथ प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई कोर्स की बेहतरी के लिए बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने बताया कि इन दोनों वोकेशनल कोर्स में प्रशिक्षण के तरीके और इसके बुनियादी ढांचा पर फोकस किया जाएगा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संसाधन पुरुषों को ज्ञान की दृष्टि से अपडेट रहना जरूरी है
नियमित कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हों
इसके साथ ही प्लेसमेंट और उद्यमिता विकास को प्रभावी ढंग से लागू करने की जरूरत है
छात्रों को वास्तविक कार्य क्षेत्र का अनुभव देने के लिए इंटर्नशिप और ऑन द जॉब ट्रेनिंग के अवसर पैदा करने के लिए कोर्स के समन्वयकों को प्रयास करना चाहिए
वर्ग समय से शुरू हो तथा हर हाल में छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत सुनिश्चित की जाए
समय-समय पर शिक्षकों के अध्यापन कार्य का फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि अध्यापन कार्य की गुणवत्ता बरकरार रहे
इस दिशा में समन्वयक, संसाधन पुरुष और छात्र मिलकर बेहतर प्रयास कर सकते हैं
मौके पर बीबीए के समन्वयक डॉ कृतिका वर्मा, लाइब्रेरी साइंस के समन्वयक डॉ मनोज कुमार सिंह, प्रो एम हुसैन, डॉ आलोक त्रिपाठी, डॉ भगवान कुमार, मो. वकील अहमद, संजीव कुमार, प्रो विनय कुमार सिंह, मो. मुजम्मिल, विवेक कुमार, पुष्कर, प्रमोद कुमार, डॉ अनिल कुमार, भारती कुमारी, उज्जवल कुमार, आदित्य और संजय कुमार आदि उपस्थित थे