Saturday, March 07 2026

एशियन वाटरबर्ड का प्री सेंसस का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 03:37 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : पर्यावरण,वन एवं क्लाइमेट चेंज विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में तिरहुत वन प्रमंडल द्वारा एशियन वॉटरबर्ड का प्री सेंसस का आयोजन किया गया है यह प्री सेंसस का कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा प्री सेंसस का कार्यक्रम एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष सह एशियन वॉटरबर्ड सेंसस के कॉर्डिनेटर डॉ सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया गया



प्री सेंसस टीम में रामेश्वर कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ धीरज कुमार, एम डी डी एम कॉलेज की डॉ पल्लवी कुमारी एवं डॉ रचना कुमारी, आर डी एस कॉलेज से डॉ राहुल कुमार सहित पक्षी शोधार्थी अनुपमा जसवाल एवं वाटर शोधार्थी खुशबू कुमारी सहित वनरक्षी मकसुद आलम ने भाग लिया



बिहार में प्रवासी पक्षी के आगमन को देखते हुए अनुमानित था कि मुजफ्फरपुर में भी प्रवासी पक्षी आने की संख्या में बढ़ोतरी होगी लेकिन प्री सेंसस में ऐसा देखने को नहीं मिला कॉर्डिनेटर डॉ सत्येन्द्र कुमार ने अपना मोबाइल नंबर 9123269907 को आम लोगों को जारी किया है ताकि जिला में कही प्रवासी पक्षी दिखे तो फोटो खींच कर इस नंबर पर भेजा जाय



Related Post