Saturday, March 07 2026

बीपी बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद समारोह का उद्घाटन

FIRSTLOOK BIHAR 03:38 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा -शेरपुर रोड में दो-दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह (Annual Sports Meet) की शुरुआत हुई कार्यक्रम का उद्घाटन मुज़फ़्फरपुर के विधायक रंजन कुमार, विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार, संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार तथा प्राचार्य रंजीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं स्पोर्ट्स मीट मशाल जलाकर किया गया उद्घाटन समारोह के पश्चात सभी दलों के बच्चों ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी



इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आरंभ हुआ, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे—80 मीटर दौड़,पिक दबॉल रेस,बनी रेस,स्पून एंड मार्बल रेस,बुक बैलेंसिंग, वॉलीबॉल का पहला सेमीफाइनल (रेड बनाम येलो ग्रुप) सेक्स रेस,ब्लू द कप,कलेक्ट द बॉल,400 मीटर दौड़ कल इस खेलकूद समारोह का दूसरा एवं समापन दिवस आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बेबी कुमारी, उपमेयर मोनालिसा, डॉ. नवीन, विधायक केदार गुप्ता तथा अन्य विशिष्ट गणमान्य अतिथि सम्मिलित होंगे



इसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा, साथ ही अभिभावकों एवं शिक्षकों की टीमों के बीच होने वाले रोचक खेल आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे आज के सफल आयोजन के समापन पर संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार ने सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा विद्यालय कर्मियों विशेषकर खेल शिक्षक संजीत कुमार, अनंत, विक्रांत एवं भावना नंदा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने आशा व्यक्त की कि कल का दिन भी आज की ही तरह उत्साहपूर्ण और शानदार रहेगा



Related Post