Saturday, March 07 2026

सीतामढ़ी डीएम ने कहा लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

FIRSTLOOK BIHAR 17:42 PM बिहार

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न पेंशन योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रभारी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा अमूल्य रत्न द्वारा सभी योजनाओं की अद्यतन प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के सख्त निर्देश दिए



उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्रुटि सुधार के नाम पर आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना स्वीकार्य नहीं होगा और इस प्रकार की लापरवाही पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी



डुमरा प्रखंड में प्राप्त आवेदनों की संख्या के अनुपात में निष्पादन प्रतिशत कम पाए जाने तथा त्रुटि सुधार के नाम पर लंबित आवेदनों की संख्या अधिक होने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया समीक्षा में यह भी सामने आया कि त्रुटि सुधार हेतु रुन्नीसैदपुर में 1101, बथनाहा में 949, रीगा में 795, बोखरा में 640 तथा पुपरी में 704 आवेदन लंबित हैं इन सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बथनाहा प्रखंड की कार्य प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया उन्होंने दो टूक कहा कि कार्य संस्कृति में सुधार लाया जाए, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें बैठक में लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कुल 13,021 प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध 9,191 आवेदनों को स्वीकृति दी गई है, जबकि 3,137 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभुकों का फिजिकल सत्यापन कर सत्यापन प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु प्रत्येक बुधवार को प्रखंडवार शिविरों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर राहत मिल सके इसके अतिरिक्त बैठक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, साथ ही कन्या विवाह योजना एवं परवरिश योजना की भी विस्तार से समीक्षा की गई

जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सभी पेंशन योजनाओं का लाभ योग्य एवं पात्र प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और इनके क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए बैठक में डीपीआरओ कमल सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े हुए थे

Related Post