Saturday, March 07 2026

जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति कि बैठक में बोले डीएम, जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार, कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस

FIRSTLOOK BIHAR 17:45 PM बिहार

थोक-फुटकर विक्रेता एवं प्रखंड अधिकारियों के साथ विधायक करेंगे बैठक

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में रबी फसल वर्ष 2025–26 के दौरान किसानों को समय पर, उचित मूल्य पर और पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई बैठक में उर्वरक की उपलब्धता, भंडारण, बिक्री, अवशेष, निगरानी एवं निरीक्षण प्रणाली, POSH मशीन से सत्यापन, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की स्थिति सहित कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा बैठक में उपस्थित विधायकों / विधान पार्षद से आवश्यक सुझाव प्राप्त किया गया बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जरूरतमंद किसानों को निर्धारित दर पर, समय से बांछित उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है



इसके लिए नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है



जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार, कोई कमी नहीं

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि रबी फसल 2025–26 के लिए जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और किसानों की आवश्यकता के अनुसार किसी भी प्रकार की कमी नहीं है विभिन्न उर्वरकों की अद्यतन स्थिति इस प्रकार है— यूरिया: जिले में कुल 25,368.745 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है अब तक 14,963.265 मीट्रिक टन की बिक्री किसानों के बीच की जा चुकी है, जबकि 10,405.480 मीट्रिक टन यूरिया अभी भी अवशेष है डीएपी (DAP): कुल उपलब्धता 16,074.500 मीट्रिक टन बिक्री 11,505.700 मीट्रिक टन, शेष 4,568.800 मीट्रिक टन एनपीके (NPK): कुल उपलब्धता 17,241.274 मीट्रिक टन बिक्री 7,746.700 मीट्रिक टन, अवशेष 9,494.574 मीट्रिक टन एमओपी (MOP): उपलब्धता 7,111.996 मीट्रिक टन बिक्री 4,917.951 मीट्रिक टन, शेष 2,194.045 मीट्रिक टन

एसएसपी (SSP): कुल उपलब्धता 4,475.425 मीट्रिक टन बिक्री 1,262.725 मीट्रिक टन, अवशेष 3,212.700 मीट्रिक टन इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल संतुलित, पारदर्शी और नियंत्रित वितरण की है थोक–फुटकर विक्रेताओं एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ विधायकों की होगी बैठक बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 35 थोक विक्रेता एवं 1,442 फुटकर विक्रेता कार्यरत हैं जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गायघाट, मीनापुर, कांटी, पारू एवं औराई विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों से समन्वय स्थापित कर विधानसभावार बैठकें आयोजित की जाएं इन बैठकों में थोक विक्रेता, फुटकर विक्रेता, प्रखंड स्तरीय अधिकारीगण और कृषि विभाग के अधिकारी शामिल होंगे, ताकि आपसी समन्वय से किसानों को निर्बाध रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सांसद एवं सभी विधायकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें हर सप्ताह उर्वरक की उपलब्धता, बिक्री और अवशेष की अद्यतन जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा साझा की जाए इससे जनप्रतिनिधियों को भी वास्तविक स्थिति की नियमित जानकारी मिलेगी और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान संभव होगा

थोक विक्रेताओं के साथ डीएम की होगी विशेष बैठक जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी सप्ताह में उनके द्वारा सभी थोक विक्रेताओं के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उर्वरक किसानों तक सुगमता से, उचित मूल्य पर और पर्याप्त मात्रा में पहुंचे उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, कालाबाजारी या जमाखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा खुदरा प्रतिष्ठानों की सघन जांच के निर्देश जिला पदाधिकारी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की टीम गठित कर खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कराने का निर्देश दिया निरीक्षण के उपरांत समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके

Related Post