मुजफ्फरपुर : मुज़फ्फरपुर स्थित बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोचहां विधायक बेबी कुमारी, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता तथा मुज़फ्फरपुर की उपमेयर शमोनालिसा, डॉ. नवीन कुमार, बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या, निदेशक सुमन कुमार एवं संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार भी उपस्थित थे
समापन दिवस पर सभी खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए
आज के खेलों में मुख्य आकर्षण वॉलीबॉल का फाइनल मैच रहा, जिसमें रेड हाउस विजेता एवं ब्लू हाउस उपविजेता रहा
इसके अतिरिक्त 100 मीटर दौड़, 80 मीटर दौड़, शॉट पुट (बालक/बालिका), हाई जंप, लॉन्ग जंप, स्पून रेस, मार्बल रेस, ब्लो द बैलून, जलेबी रेस सहित अनेक रोचक खेलों का आयोजन किया गया
विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों—मैन, अनीता, श्रेयांश, पीयूष गुप्ता, मुज़ामिल, फरहान, अनन्या, खुशी, अतीका, जनाब, अलीज़ा, सुरुख, राजनंदिनी, आर्या, स्वस्ति, ऋतिकार, शिवम, तनु, आरुषी, तान्या, अर्पित, आरोही, आयुष, अनामिका, माधुरी, प्रिया, अश्विनी, विशाल, रिशिकेश, फहाद अली, निखिल सहित दर्जनों विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों के हाथों से पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए
कार्यक्रम का सबसे रोचक अवसर था जब खेल के मैदान में एक तरफ शिक्षक और एक तरफ बच्चों के अभिभावक थे, इस प्रतिस्पर्धा में अभिभावकों ने शिक्षकों से बाजी मार ली
दूसरे प्रतिस्पर्धा में विद्यालय की फीमेल टीचर्स के सामने विद्यालय के मेल टीचर्स थे जिसमें मेल टीचर्स ने महिलाओं को हराकर जीत सुनिश्चित कर ली
कार्यक्रम के अंत में निदेशक एवं उपस्थित मुख्य अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य पर केंद्रित रहकर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी साथ ही जिन विद्यार्थियों को इस बार सफलता नहीं मिली, उन्हें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया
विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं समस्त कर्मचारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि यह सामूहिक सहयोग से आयोजित कार्यक्रम है और विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है तथा आगे भी रहेगा
अंत में विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में सभी ने मिलकर अत्यंत परिश्रम से इस भव्य एवं सफल आयोजन को संपन्न किया है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं