Saturday, March 07 2026

नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता मनीष कुमार ने जताई खुशी

FIRSTLOOK BIHAR 02:19 AM बिहार

मुजफ्फरपुर भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष कुमार ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पार्टी संगठन के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया है उन्होंने कहा कि नितिन नवीन की यह नियुक्ति न केवल पार्टी के लिए बल्कि बिहार राज्य के लिए भी गर्व का विषय है



मनीष कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नितिन नवीन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित और जुझारू नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं



संगठनात्मक कार्यों से लेकर सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने जिस ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य किया है, वह काबिले-तारीफ है उनकी कार्यशैली हमेशा विकासोन्मुख, पारदर्शी और आमजन से जुड़ी रही है उन्होंने कहा कि नितिन नवीन की संगठन पर मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद की क्षमता उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाती है वे जमीनी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझते हैं और समाधान के लिए तत्पर रहते हैं ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना यह दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं के अनुभव और मेहनत को सम्मान देता है मनीष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा लगातार देशभर में मजबूत हो रही है नितिन नवीन जैसे अनुभवी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी यह निर्णय पार्टी के विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती को और सुदृढ़ करेगा उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे और पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को देश के हर वर्ग तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से युवाओं में भी नया उत्साह और प्रेरणा का संचार होगा अंत में भाजपा नेता मनीष कुमार ने नितिन नवीन को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाती रहेगी

Related Post