Saturday, March 07 2026

सीतामढ़ी में पेंशन शिविर लगाकर मामलों का निष्पादन

FIRSTLOOK BIHAR 04:42 AM बिहार

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी, सीतामढ़ी रिची पांडेय के निदेशनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 17 दिसंबर को जिले के सभी प्रखंडों में पेंशन शिविर (कैंप) का आयोजन किया जा रहा है

इन प्रखंडवार आयोजित होने वाले पेंशन शिविरों के माध्यम से पेंशन से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा विशेष रूप से वे लाभार्थी जिनके आवेदन त्रुटि सुधार, दस्तावेज अपूर्णता, आधार/खाता सत्यापन, जीवित प्रमाण-पत्र, नाम अथवा अन्य विवरण में संशोधन के कारण लंबित हैं, वे संबंधित प्रखंड कार्यालय में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन का निस्तारण करा सकते हैं





जिलाधिकारी ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर के दौरान लाभार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए







Related Post