Saturday, March 07 2026

जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन जनजागरुकता प्रचार रथ को समाहरणालय परिसर से किया गया रवाना

FIRSTLOOK BIHAR 13:12 PM बिहार

सीतामढ़ी, 18 दिसम्बर 2025 : जिला आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सीतामढ़ी एवं रिलायंस फाउंडेशन, अदिथि के संयुक्त तत्वावधान में सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखण्ड में आपदा प्रबंधन पहल अन्तर्गत आपातकालीन स्थिति में जन-स्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन (Public Health Risk Management – PHRM) विषय पर एक समन्वित एवं प्रभावी कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है यह जागरूकता कार्यक्रम रिलायंस फाउंडेशन के आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यान्वित किया जा रहा है इस पहल का उद्देश्य आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों के साथ-साथ सामान्य समय में भी जन-स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों को कम करना तथा समुदाय स्तर पर तैयारी, जागरूकता एवं क्षमता को सुदृढ़ करना है



प्रभारी आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत रुन्नी सैदपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के आशा दीदियों को रिलायंस फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान से आपातकालीन जन-स्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, रोगों की रोकथाम, WaSH (जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार) से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं एवं समुदाय में जागरूकता फैलाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया है



उन्होंने कहा कि अब प्रशिक्षित आशा दीदियाँ ग्रामीण स्तर पर जनस्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों का सक्रिय रूप से संचालन कर रही हैं इसी क्रम में रुन्नीसैदपुर प्रखंड के विभिन्न गाँवों में जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है यह Knowledge on Wheels जागरूकता रथ रुन्नीसैदपुर प्रखंड के विभिन्न गाँव में जाकर लोगों को आपदा के समय स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुरक्षित जल उपयोग के प्रति जागरूक करेगा इसी क्रम में आज इस जनजागरूकता अभियान की औपचारिक शुरुआत सीतामढ़ी समाहरणालय से की गई, जहाँ प्रभारी आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथि के द्वारा संयुक्त रूप से जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रशिक्षण समन्वयक देबद्रिता सेनगुप्ता, राज्य कार्यक्रम समन्वयक सूरज कुमार, जिला आपदा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण, अदिति से कार्यक्रम समन्वयक रोहित सिंह, राजीव एवं प्रिय रंजन उपस्थित रहें



Related Post