मुजफ्फरपुर : जिले में लगातार बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय हो गया है जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आमजन, विशेषकर जरूरतमंद, असहाय एवं सड़क किनारे जीवनयापन करने वाले व्यक्तियों को ठंड से बचाव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी अंचलाधिकारी एवं नगर निकाय क्षेत्र में निवास करने वाले जरूरतमंद परिवारों एवं व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल परिसर, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख बाजार स्थलों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
इस क्रम में शहर के सिकंदरपुर चौक, हॉस्पिटल चौक, संतोषी माता मंदिर, धर्मशाला चौक, जिला स्कूल रैन बसेरा, कल्याणी चौक, जेल चौक, पक्की सराय चौक, बनारस बैंक चौक, गरीब स्थान, पानी टंकी, हाथी चौक सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तथा सभी अंचलों में आज अलाव जलाये गये है
जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में सभी अंचल अधिकारी तथा कार्यपालक पदाधिकारी जरूरतमंद परिवारों व्यक्तियों के प्रति सक्रिय एवं तत्पर होकर पूरी जवाबदेही से अलाव जलाकर राहत प्रदान करें
अलाव व्यवस्था के कार्य की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी एवं पश्चिमी, डीसीएलआर तथा अपर समाहर्ता (राजस्व) को विशेष रूप से निर्देशित किया है उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की नियमित समीक्षा करेंगे तथा क्षेत्र भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि अलाव पर्याप्त मात्रा में और समय पर जलाया जा रहा हो
जिलाधिकारी ने प्रत्येक अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण करने तथा मौके पर जाकर अलाव की व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है साथ ही यह भी कहा गया है कि अलाव की व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की जा सके
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो संबंधित पदाधिकारी तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ठंड के कारण किसी भी व्यक्ति को असुविधा या स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का सामना न करना पड़े
जिला प्रशासन ठंड से राहत पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के लिए सक्रिय एवं तत्पर है