Saturday, March 07 2026

केंद्रीय विद्यालय सी आर पी एफ झपहां मुजफ्फरपुर में क्रीडोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 11:17 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : 18 दिसंबर को केंद्रीय विद्यालय झपहां में क्रीड़ोत्सव का आयोजन किया गया क्रीडोत्सव 2025 के मुख्य अतिथि में सी आर पी एफ ग्रुप सेंटर कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीति रहीं कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्य मंजु देवी सिंह ने मुख्य अतिथि को स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया



मुख्य अतिथि के स्वागत के क्रम में प्राचार्य ने मुख्य अतिथि के लिए स्वागत के दो शब्द प्रस्तुत किए



स्वागत कार्यक्रम के पश्चात् मुख्य अतिथि ने विद्यालय के क्रीड़ा ध्वज का आरोहण किया तत्पश्चात विद्यालय के चारों सदनों शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन सदन के छात्रों ने क्रीड़ा कप्तान आयुष कुमार, एवं विद्यालय कप्तान अंकुश कुमार के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को सलामी दी मार्च पास्ट के पश्चात् स्पोर्ट्स कप्तान आयुष कुमार ने सभी छात्रों से खेल प्रतिज्ञा कराई खेल प्रतिज्ञा के पश्चात् मुख्य अतिथि ने वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया तत्पश्चात विद्यालय के खेल कप्तान के नेतृत्व में सभी सदनों के खेल कप्तानों ने मशाल के साथ दौड़ लगाए कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में बच्चों ने एक मोहक एवं मनोरंजक ड्रिल रोप स्किपिंग स्काउट गाइड पिरामिड का अद्भुत प्रदर्शन किया ड्रिल के पश्चात् बच्चों की खेल प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षा के बच्चों की खेल प्रतियोगिता शुरू हुई खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल ,कबड्डी, रोप स्किपिंग, शतरंज,25,मीटर,50 मीटर, लंगडी रेस,स्पून रेस 100 मीटर दौड़ हुई उसके बाद विजेता छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि,और विद्यालय के प्राचार्य ने प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपने विद्यालय से तीन बच्चे को मेडल सर्टिफिकेट मोमेंटो देख सम्मानित किया गया जिसमें प्रांजल प्रियदर्शी स्विमिंग ,साक्षी कुमारी शतरंज, दिव्यांशु राज शतरंज, ओपन नेशनल रोप स्किपिंग में अपने विद्यालय से चार बच्ची जिसमें सोनाक्षी कुमारी सिल्वर मेडल ,इशिका कुमारी ब्रॉन्ज मेडल, नेहा कुमारी ब्रॉन्ज मेडल, अंजली कुमारी ब्रॉन्ज मेडल लाकर नाम रोशन किया

शिक्षक पुरुष में 100 मीटर की भी दौड़ हुई जिसमें से प्रथम स्थान सुधीर कुमार ,द्वितीय स्थान अरविंद कुमार , तृतीय स्थान रोशन कुमार रहे महिला शिक्षक में प्रथम स्थान प्रिया तोमर, द्वितीय स्थान दीक्षा यादव, तृतीय स्थान साक्षी कुमारी रही पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि ने छात्रों एवं शिक्षकों के प्रयास की सराहना की और जीवन में खेल कूद की महत्ता को रेखांकित किया अपने उद्बोधन के पश्चात् मुख्य अतिथि ने क्रीडा ध्वज का अवरोहण किया और ध्वज को विद्यालय प्राचार्य को समर्पित कर दिया पुनः विद्यालय प्राचार्य ने ध्वज को खेल प्रशिक्षक अरविंद कुमार को सौंप दिया इसके पश्चात् मुख्य अतिथि ने खेल कूद उत्सव 2025 के समापन की घोषणा की कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक बी के सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता का निर्वहन किया मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे

कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया तोमर,सुश्री साक्षी कुमारी ने किया

Related Post