मुजफ्फरपुर : मड़वन प्रखंड अंतर्गत रौतनिया स्थित कचरा डंपिंग के प्रबंधन एवं प्रसंस्करण हेतु जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्थलीय विजिट कर निरीक्षण किया तथा विधायक अजीत कुमार सहित स्थानीय लोगों से भेंट कर समस्याओं से की जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कचरा प्रबंधन हेतु नगर निगम द्वारा संचालित कार्य एवं प्रगति की जानकारी स्थानीय लोगों को दी कचरा प्रसंस्करण के लिए नगर निगम द्वारा एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है
इस दिशा में जिलाधिकारी की पहल पर 2025 के जनवरी- फरवरी माह में ही नगर निगम द्वारा टेंडर निकाला गया जिसमें 8एजेंसी आये
इसमें से चार एजेंसी सफल हुए चार एजेंसी रिजेक्ट हुए इनके द्वारा आपत्ति दर्ज की गई जिसका निराकरण नगर विकास विभाग द्वारा किया जाना है इसी दौरान विधानसभा चुनाव 2025 में आचार संहिता लग जाने के कारण इस दिशा में प्रगति नहीं हो पाई जिलाधिकारी की पहल पर फिर से प्रस्ताव नगर विकास विभाग में भेजा गया है जनवरी तक विभाग द्वारा आपत्ति का निराकरण कर एजेंसी का चयन हो जाएगा तथा अगले 6 माह में उस पर काम करने की कार्रवाई की जाएगी ताकि कचरा का प्रसंस्करण कर गंदगी को हटाया जा सके माननीय विधायक जी के सुझाव पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों तथा नगर निगम कर्मियों की एक कमेटी गठित करने की कार्रवाई की जाएगी ताकि प्रतिदिन साफ सफाई करने तथा गंदगी से मुक्त रखने की व्यवस्था की जाएगी इसकी नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि स्थानीय लोगों की समस्या को कम किया जा सके इस प्रकार कचरा के प्रबंधन , प्रसंस्करण के साथ-साथ कमेटी गठित कर स्थानीय लोगों को गंदगी से राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा
इस अवसर पर माननीय विधायक अजीत कुमार ने जिलाधिकारी द्वारा की जा रही पहल की प्रशंसा की तथा इस दिशा में किए जा रहे सरकारी कार्यों की भी सराहना की