Saturday, March 07 2026

नगर विधायक ने किया ओरियंट क्लब में आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो का शुभारंभ

FIRSTLOOK BIHAR 17:42 PM बिहार

20 दिसंबर,मुजफ्फरपुर, शहर के आमगोला स्थित ओरियंट क्लब मैदान में राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन सिल्क एक्सपो का उद्घाटन नगर विधायक रंजन कुमार एवं उपमहापौर मोनालिसा ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया इस अवसर पर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि शहर में इस तरह का आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो लगने से यहां के लोगों को अपने परिवार के साथ इस मेले में आकर एक ही जगह पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की आर्ट एंड क्राफ्ट , कॉटन सिल्क कपड़े, के अलावा विभिन्न प्रकार की वस्तुएं देखने कौर अपने पसंद के अनुसार खरीदारी करने का मौका मिलेगा उद्घाटन के दौरान एक्सपो प्रबंधन ने बताया कि यह आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो एक पारिवारिक दिव्य प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए लगाया गया है



यहां पर बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, असम, जम्मू कश्मीर, राजस्थान इत्यादि विभिन्न राज्यों के आर्ट एंड क्राफ्ट वस्तुएं एक ही जगह पर देखने एवं खरीदने को मिलेगा



यहां हैंडलूम पर 20% का डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा यहां पर आने वाले लोगों के लिए एंट्री एवं पार्किंग फ्री है



Related Post