Saturday, March 07 2026

देेर रात सीतामढ़ी के प्रभारी डीएम संजीव कुमार द्वारा जरूरतमन्दों के बीच किया गया कंबल वितरण

FIRSTLOOK BIHAR 17:01 PM बिहार

सीतामढ़ी : शहर के मेहसौल चौक,बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण चौक–चौराहे पर लगभग आठ दर्जन जरूरतमंदों के बीच प्रभारी डीएम ने कंबल का वितरण किया

मौके पर उपस्थित प्रभारी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, अमूल्य रत्न ने जानकारी दी कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को एवं अनुमंडल अधिकारियों को कंबल उपलब्ध कराया गया है

ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा उक्त पदाधिकारियों को जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरित करने का निर्देश दिया गया है



उक्त निर्देश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है





साथ ही प्रभारी डीएम द्वारा बाईपास रोड स्थित बस स्टैंड में नगर निगम सीतामढ़ी द्वारा निःशुल्क, अस्थाई आश्रय स्थल (रैन बसेरा) का निरीक्षण किया गया एवं उसमें उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की गई

मौके पर नगर आयुक्त गजेंद्र सिंह, प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री अमूल्य रत्न मौजूद थे



Related Post