Saturday, March 07 2026

डीएम के निर्देश पर नगर निगम, नगर निकाय, प्रखंडों व अंचलों में अलाव की व्यवस्था

FIRSTLOOK BIHAR 00:00 AM बिहार

सीतामढ़ी : जिले में लगातार बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा आमजन, विशेषकर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सुरक्षा हेतु मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है इसी क्रम में जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश के आलोक में नगर निगम क्षेत्र, जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं सभी अंचलों में अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है

निर्देशानुसार नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा चिन्हित सार्वजनिक स्थलों, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आम लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके





जिलाधिकारी रिची पांडेय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शीतलहर की तीव्रता को देखते हुए अलाव जलाने का कार्य निरंतर जारी रखा जाए



साथ ही नगर निगम एवं सभी अंचलों को प्रतिदिन किए गए कार्यों का अद्यतन प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके



Related Post