Thursday, October 29 2026

डीएम ने मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण,औद्योगिक परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश

FIRSTLOOK BIHAR 17:57 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : जिले में औद्योगिक विस्तार की सतत प्रक्रिया को गति प्रदान करने तथा निवेश के अनुकूल वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया इस क्रम में उन्होंने मेगा फूड पार्क, दामोदरपुर एवं महवल लेदर पार्क का स्थलीय भ्रमण कर वहां संचालित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महवल लेदर पार्क में लेदर गुड्स के लिए विकसित किए जा रहे प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया



उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्लग एंड प्ले सुविधा को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि निवेशकों को शीघ्रता से औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने में सुविधा मिल सके



उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लेदर पार्क स्थित प्रशासनिक भवन एवं एचआरडी भवन का भी निरीक्षण किया तथा इनके निर्माण एवं उपयोगिता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने मानव संसाधन विकास से जुड़ी गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया, जिससे स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें



Related Post

Failed to connect to MySQL: User firstlo1_bhushan already has more than 'max_user_connections' active connections