मुजफ्फरपुर : जिला परिषद सभागार में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी रामबृक्ष बेनीपुरी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा,सविता राज, डॉ. आरती कुमारी, आस्था दीपाली, राजीव कुमार गुप्ता, मदन कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता एवं रिजवाना यास्मीन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया
कड़ाके की ठंड के बावजूद जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई
इस अवसर पर रामबृक्ष बेनीपुरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए
साथ ही जयंती के अवसर पर रामबृक्ष बेनीपुरी की दृष्टि में ग्रामीण भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से ग्रामीण जीवन की विविध झलकियों को उकेरा
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा
कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल फलक ने किया