Saturday, March 07 2026

बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मुजफ्फरपुर में विंटर कार्निवल का आयोजन,बना आकर्षण का केन्द्र

FIRSTLOOK BIHAR 15:09 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : बीपी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में भव्य विंटर कार्निवल का आयोजन बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया इस कार्निवल में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शहर के गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल एवं मनोरंजक खेल रहे, जिनमें चाउमीन, नूडल्स, कॉफी स्टॉल, गन शॉट गेम, पासिंग द बॉल, हिट द बॉल, टैटू मेकर, लर्निंग ऐप्स जैसे हब्बी और योलो प्रमुख रहे



इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आर्ट एंड क्राफ्ट के सुंदर स्टॉल भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने



विभिन्न प्रकार के ब्रांड जैसे पिज़्ज़ा हट चल लंबाई टाटा मोटर्स जोलो लर्निंग एप हुबली लर्निंग एप सब ओके स्टॉल भी मनमोहन और खूब बच्चों को लुभा रहे थे

कार्यक्रम में नित्या बैंड एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया विशेष बात यह रही कि अधिकांश स्टॉल और क्राफ्ट सामग्री विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार की गई, जिससे उनकी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का परिचय मिला

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी, मुजफ्फरपुर विधायक रंजन कुमार, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधायक अमर पासवान, मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, महापौर निर्मला साहू, उप-महापौर मोनालिसा, डॉ. नवीन कुमार एवं इन्द्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की उपाध्यक्ष श्रीमती अनन्या वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही

सभी अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे आयोजनों को अत्यंत उपयोगी बताया विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन भावनानंद के द्वारा किया गया था और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित सभी गणमान्य अतिथियों के साथ विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या,निदेशक सुमन कुमार और संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार ने किया



Related Post