मुजफ्फरपुर : 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सिकंदरपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम,स्पोर्ट्स कांप्लेक्स एवं खेल भवन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन आज खो-खो एवं टग ऑफ वार खेलों का आयोजन कराया गया खेल प्रारंभ होने से पूर्व माननीय केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर सासंद डॉ राजभूषण चौधरी,एवं मुजफ्फरपुर नगर विधायक रंजन कुमार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दिए आज खेले गए मैचों के परीणाम इस प्रकार हैं
टग ऑफ वार में अंडर - 18 बालक वर्ग में मुखर्जी सेमिनरी ने विजेता एवं शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया
टग ऑफ वॉर महिला वर्ग में किलकारी कि टीम विजेता बनी वहीं मदर टेरेसा की टीम उपविजेता बनी
टग ऑफ वॉर पुरुष वर्ग में भगत सिंह गायघाट की टीम विजेता एवं चंद्र शेखर आजाद मणिका की टीम उपविजेता बनी
वहीं खो - खो अंडर -18 बालक वर्ग में कुढ़नी प्रखंड की टीम 8 अंक अर्जित कर विजेता बनी एवं डी ए वी बखरी के टीम 5 अंक अर्जित कर उपविजेता बनी
खो - खो अंडर -18 बालिका वर्ग में कुढ़नी 07 अंकों के साथ विजेता एवं मध्य विद्यालय हरपुर 3 अंकों के साथ उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया
आज के प्रतियोगिता का संचालन उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार के अध्यक्षता में संचालित किया गया,जिसमें अजय कुमार ठाकुर, मनोज कुमार सिंह,राजीव कुमार, श्वेताब खान,अमित कुमार,सुभाष कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई
इस खेल महोत्सव को संचालित करने में शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार ,रामकुमार राय शर्मा,मुकेश कुमार,समरेश कुमार,कुंदन राज,लालाबाबू सिंह,परवीन वर्मा,अंकुश कुमार ने अहम भूमिका निभाई
सांसद खेल महोत्सव के समापन के अवसर पर कल दिनांक 25 दिसंबर को दिन में 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में किया जाएगा माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को माननीय केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर सासंद डॉ राजभूषण चौधरी के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा