वैशाली : रीटेल फर्टिलाइजर्स एण्ड फार्मर वेल्फेयर फाउंडेशन (वैशाली) कि जिला स्तरीय बैठक, प्रखंड - भगवानपुर अंतर्गत सराय बाजार के होटल रॉयल दरबार में जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न राय लोहिया कि अध्यक्षता में आयोजित कि गई. जिसमें जिला कमेटी के साथ सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष ने भाग लिया.
जिला में तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक सुधीर कुमार के द्वारा अवैध धन उगाही तथा खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को प्रताड़ित करके उससे भयादोहन करने के मामले पर गहन विचार विमर्श किया गया.
काफी सोच विचार के उपरान्त निर्णय लिया गया कि संस्था अब अत्याचार सहन नहीं करेगी.
अतः सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी खुदरा विक्रेता एक जुट होकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन अन्नदाता के साथ अपने हितों की रक्षा हेतु करेंगे.
और जिला कृषि कार्यालय - हाजीपुर (वैशाली) से लेकर कृषि निदेशालय मीठापुर (पटना) तक जाकर संयुक्त कृषि निदेशक (तिरहुत प्रमंडल) के विरुद्ध कृषि निदेशक पटना को ज्ञापन सौंपा जाएगा.
और उनको निलंबित कर इनके अकूत सम्पति के जांच की मांग कि जाएगी.
इनके आन्दोलन को प्रदेश सचिव रजनीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन ने भी समर्थन किया.