Saturday, March 07 2026

योगदान देने के साथ ही तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पहुंचे सदर अस्पताल,किया निरीक्षण, अनियमितता पर भड़के

FIRSTLOOK BIHAR 13:41 PM बिहार

मुजफ्फरपुर: तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह ने योगदान के पहले दिन सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी अस्पताल में गंदगी, अव्यवस्थित वार्ड, गंदी बेडशीट और दवा काउंटर पर भारी अव्यवस्था देखकर कमिश्नर भड़क उठे मरीजों और उनके परिजनों को दवा के लिए भटकते देख उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताया





निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले, जिस पर कमिश्नर ने सिविल सर्जन और हॉस्पिटल मैनेजर प्रवीण कुमार को कड़ी फटकार लगाई



सुरक्षा और मैनपावर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए इसी दौरान एक पीड़ित महिला की शिकायत पर तत्काल हस्तक्षेप कर इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया

कमिश्नर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर सफाई, दवा उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है



Related Post