मुजफ्फरपुर: ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के मंडल कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित क्रू लॉबी के बाहर लोको रनिंग स्टाफ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया धरना सुबह 11 बजे से आरंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ शामिल हुए और रेलवे की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मुजफ्फरपुर क्रू लॉबी के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया
उनका कहना है कि यहां के रनिंग स्टाफ को रेलवे की निर्धारित नीतियों और सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है
मंडल अध्यक्ष झुन्नू कुमार ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ किसी नई मांग को लेकर नहीं, बल्कि समान अधिकार और रेलवे की मौजूदा नीति के अनुसार समायोजन की मांग कर रहे हैं उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा