मुजफ्फरपुर: कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने अधिवक्ता राजू शुक्ला के केबिन में घुसकर उन पर हमला कर दिया हमले में अधिवक्ता राजू शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं घटना के तुरंत बाद उन्हें कोर्ट परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है
हमले के बाद मौजूद अधिवक्ताओं ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी
सूचना पर डायल 112 और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जुट गए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर ओझा ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हमले के कारणों की जांच कर रही है