Friday, March 06 2026

चुल्हा चौका के साथ काफी संख्या में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे मनरेगा मजदूर

FIRSTLOOK BIHAR 13:49 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : मनरेगा योजना का नाम बदलकर VB जी राम जी किए जाने के विरोध में बड़ा आंदोलन शुरू हो गया मनरेगा वॉच के बैनर तले सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना की शुरुआत की धरना पर बैठे मजदूरों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा



मजदूरों का कहना है कि मनरेगा के तहत उन्हें नियमित काम नहीं मिल पा रहा है और जॉब कार्ड के बावजूद मजदूरी का भुगतान महीनों से लंबित है



प्रदर्शनकारी मजदूरों ने केंद्र सरकार की नई योजना जी राम जी का विरोध करते हुए इसे मजदूर विरोधी करार दिया मजदूरों ने बताया कि पहले मनरेगा में 10 प्रतिशत राशि बिहार सरकार को देनी पड़ती थी, जो ठीक से मजदूरों तक नहीं पहुंच पा रही थी अब 40 प्रतिशत राशि देने की शर्त लगने से हालात और बिगड़ जाएंगे उनका कहना है कि इससे गरीब मजदूरों को काम मिलना और मजदूरी पाना और भी मुश्किल हो जाएगा धरना दे रहे मजदूरों ने सरकार से तत्काल लंबित भुगतान, नियमित काम और मजदूर हितों की रक्षा की मांग की है



Related Post